Home CRIME शराब के बाद अब गांजे की भी घर पहुंच सेवा, दो तस्कर...

शराब के बाद अब गांजे की भी घर पहुंच सेवा, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

जिले में नहीं थम रहा अवैध कारोबार

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिले में नशे का अवैध कारोबार अब नए रूप में पनपने लगा है। शराब के बाद अब गांजे की भी “घर पहुंच सेवा” देने वाले तस्कर सक्रिय हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 650 ग्राम गांजा और एक यामाहा मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष खरे और नगर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राणा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कावेरी नगर ग्राउंड में घेराबंदी कर आरोपी रोहन कनोलजया निवासी शिवनगर कॉलोनी को पकड़ा।

उसकी मोटरसाइकिल से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह गांजा रामाकोना निवासी मेहबूब शाह से खरीदा था। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मेहबूब शाह को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार धुवे,
उप निरीक्षक नारायण सिंह बघेल,
सहायक उप निरीक्षक रवि मालवीय,
सउनि. दिनेश सिंह रघुवंशी,
आरक्षक युवराज सिंह, विकास, सागर, शैलेंद्र,
साइबर सेल से प्र.आर. निलतन सिंह एवं आलोक रघुवंशी की रही महत्वपूर्ण भूमिका।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567