बंद कमरे में शुरू हुई जांच, 2018 के बाद के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पश्चिम वन मंडल में सामने आए बड़े घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कोषालय विभाग की टीम ने वन मंडल कार्यालय में डेरा डालकर बंद कमरे में जांच शुरू कर दी। टीम वर्ष 2017-18 से लेकर 2024-25 तक के सभी लेखा-जोखा रिकॉर्ड खंगाल रही है।
सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिमी वन मंडल के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपए के गोलमाल का मामला सामने आया है। भोपाल स्थित कोष लेखा विभाग ने इस वित्तीय गड़बड़ी को पकड़ने के बाद विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे।
कोषालय टीम के पहुंचने के बाद वन मंडल कार्यालय में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। टीम ने कई महत्वपूर्ण फाइलें, बिल व भुगतान से जुड़े दस्तावेज जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित किए हैं।
सिर्फ पश्चिम नहीं… अब पूर्व और दक्षिण वन मंडल पर भी उठ रहे सवाल-
पश्चिमी वन मंडल में सामने आए इस घोटाले के बाद अब विभागीय सूत्रों और आमजन में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि पूर्व और दक्षिण वन मंडल के रिकॉर्ड भी खंगाले जाएं। जानकारों का मानना है कि यदि इन वन मंडलों के खर्च और बिलों की भी जांच की जाए तो कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





