गांगीवाड़ा की पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम था निशाने पर, तीन दिनों से कर रहे थे रेकी
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम गांगीवाड़ा में डकैती की योजना बना रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों सहित चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से गैस कटर, तलवार, चाकू सहित डकैती में उपयोग होने वाले अन्य सामान जब्त किए हैं।
देहात थाना प्रभारी विजय राव माहोरे ने बताया कि नरसिंहपुर रोड स्थित एक खाली प्लांट में कुछ युवक एटीएम में डकैती की योजना बना रहे थे। बातचीत के दौरान वे इस बात पर भी चर्चा कर रहे थे कि अगर कोई बीच में आए तो उसकी हत्या कर दी जाए।
इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नागपुर निवासी तपिश बागडे, राहुल डागोरिया, छिंदवाड़ा के कृष्णा नगर निवासी अंशुल पिता रूपचंद उईके, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अनुज पिता राजेश नामदेव शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पिछले तीन दिनों से बैंक की रेकी कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने की पूरी योजना तैयार कर ली थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। चार नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं चार वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





