Home CITY NEWS 40 फिट के नाले को कॉलोनाइजरों के सिंडिकेट ने कर दिया 10...

40 फिट के नाले को कॉलोनाइजरों के सिंडिकेट ने कर दिया 10 फिट का

नाले पर कब्जा, कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद, प्रशासन मौन

छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। शहर में कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी कॉलोनाइजर अपने मंसूबों पर कामयाब हो रहे है। ऐसे ही एक मामले ने प्रशासनिक अधिकारियों को खुली चुनौती देते हुए 40 फिट के नाले में अवैध कब्जा कर लिया और कालोनी के लिए रास्ता बनाते हुए उस नाले को 10 फिट का कर दिया। ताकि आसानी से काटी गई अवैध कॉलोनी के प्लाटो को बेचा जा सके।
इधर प्रशासन और निगम द्वारा अवैध कॉलोनी काटने वालों की खिलाफ कारवाही की जा रही है लेकिन इसके बाद भी कुछ कॉलोनाइजरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी का डर नहीं है। ऐसा ही कुछ परासिया रोड में सांवरिया पेट्रोल पंप के पास हुआ है। जहां कॉलोनाइजर ने अपनी अवैध कॉलोनी के प्लाट बेचने के लिए सरकारी नाले में कब्जा करते हुए नाले को नाली में बदल दिया। इतना ही नहीं काटी गई अवैध कालोनी के बीच में आने वाले नाले की जमीन को तक समतल कर दिया गया और जमीन का हिस्सा बढ़ाते हुए अधिक प्लाट काट दिया गए। ताकि अधिक से अधिक मुनाफा हो सके।

एपिसोड -1 अगले अंक में कॉलोनाइजरों के सिंडिकेट के नाम

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567