जनपद अधिकारियों का VIP टूर सवालों के घेरे में
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अधिकारी और कर्मचारी एक बार फिर चर्चा में हैं। तिरुपति बालाजी के कथित ‘स्पॉन्सर्ड दौरे’ की सुर्खियाँ अभी ठंडी भी नहीं हुई थीं कि अब एक अधिकारी का परिवार सहित मनाली में हाई-फाई छुट्टियां मनाना विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
जनपद कार्यालय में इस मामले को लेकर जमकर कानाफूसी चल रही है। कर्मचारियों के बीच सवाल उभर रहे हैं कि
“यह यात्रा सौजन्य थी या सौदा? खर्च किसने उठाया और बदले में क्या मिला ?” आखिर यात्रा खुद की थी तो फिर संचालक ही साथी क्यों ? यह सवाल हर कर्मचारी की जुबान में है।
यह चर्चा भी गर्म है कि जिस पर कुछ महीने पहले ‘दूषित भोजन परोसने’ का गंभीर आरोप लगा था, उसी मामले को कथित रूप से रफा-दफा कराने वाले लोग अब लगातार ‘मेहमाननवाजी’ के पात्र बन रहे हैं।
हालांकि इस पूरे प्रकरण को लेकर अब तक न तो विभागीय स्तर पर कोई आधिकारिक बयान आया है, न ही किसी स्तर पर जांच के संकेत हैं। इससे सवाल और गहरे हो रहे हैं।
अब निगाहें वरिष्ठ अधिकारियों पर हैं कि क्या वे इस मामले की जांच करवाएंगे, या फिर यह मामला भी फाइलों और चुप्पी की परंपरा में गुम हो जाएगा।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





