Home CITY NEWS हिंदुजा फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट ने 15 लाख की धोखाधड़ी की, गिरफ्तार

हिंदुजा फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट ने 15 लाख की धोखाधड़ी की, गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

छिंदवाड़ा,(लगी क्या)। हिंदुजा फाइनेंस लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक कलेक्शन एजेंट को 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहकों से किस्त की राशि वसूल कर उन्हें फर्जी रसीदें देता था और रकम खुद हड़प जाता था।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर, एएसपी आयुष गुप्ता, सीएसपी अजय राणा और थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रितिक कोसे (23), निवासी दुनावा, जिला बैतूल को गिरफ्तार किया।

ब्रांच मैनेजर आशीष पांडे (हिंदुजा फाइनेंस) की शिकायत में बताया गया था कि आरोपी रितिक कोसे कंपनी में कलेक्शन एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत था। उसने ग्राहकों से कुल ₹14,64,387 की वसूली कर फर्जी रसीदें जारी कीं और रकम निजी खर्चों व इलाज में खर्च कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(5), 318(4), 338, 336(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल, प्रआर. युवराज रघुवंशी, आरक्षक राकेश बघेल व वीरेन्द्र सनोडिया की अहम भूमिका रही।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567