Home CITY NEWS राजनीतिक छाया में बेखौफ अफसर, परेशान शिक्षकों ने खोला मोर्चा

राजनीतिक छाया में बेखौफ अफसर, परेशान शिक्षकों ने खोला मोर्चा

शिकायतें ढेर, कार्रवाई शून्य, हरई BEO पर रिश्वतखोरी–प्रताड़ना का संगीन आरोप

छिंदवाड़ा (लगी क्या)।  हरई विकासखंड में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रकाश कालंबे एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। शिक्षकों से एरियर भुगतान के बदले 3 प्रतिशत तक रिश्वत मांगने और विरोध करने वालों को वेतन रोककर प्रताड़ित करने के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में 100 से अधिक शिक्षकों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इधर लोगों की माने तो बीईओ साहब के सर पर राजनीति छत्रछाया है।
शिकायत के अनुसार सातवें वेतनमान की दो किस्तें, समय-समय पर बढ़े DA का एरियर, क्रमोन्नति की अंतर राशि, नवीन शिक्षक संवर्ग का प्रारंभिक वेतन सहित कई भुगतान महीनों से लंबित हैं। आरोप है कि इन एरियरों को जारी कराने के लिए शिक्षकों से खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है।

वेतन रोकने और भुगतान में भारी अनियमितताएं –
शिक्षकों का आरोप है कि कुछ शिक्षकों का वेतन जानबूझकर रोका गया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पिछले माह से वेतन लंबित, कंप्यूटर ऑपरेटरों का अगस्त से अब तक भुगतान नहीं, NPS राशि समय पर जमा नहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमोन्नति आज तक लागू नहीं हुई है।

व्यक्तिगत मामलों में भी ‘पैसे बिना काम नहीं’ –
मेडिकल अवकाश, गृह भाड़ा भत्ता और वर्षों पुरानी क्रमोन्नति राशि जैसे मामलों में भी महीनों से भुगतान लंबित है। आरोप है कि निराकरण के लिए पैसों की मांग की जा रही है।

मुख्यमंत्री से सीधी मांग
निष्पक्ष जांच और पद से हटाने की कार्रवाई पीड़ित शिक्षकों और शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और BEO को पद से हटाने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से पूरा शिक्षक संवर्ग मानसिक दबाव में है।

शिकायतकर्ताओं को नोटिस –

आज उन शिक्षकों को नोटिस जारी किया जा रहा है, जो BEO साहब की शिकायत करने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में तीन बच्चे वालों को नोटिस दिया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपनी अपनी शिकायत वापस ले ले, नहीं तो खैर नहीं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567