आधी रात निगल गया एक ज़िंदगी
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। गुमतरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव निवासी राजकुमार कहार की टाइगर के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना मध्यरात्रि की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार कहार किसी आवश्यक कार्य से गांव के पास निकले थे। तभी झाड़ियों से अचानक निकले टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राजकुमार की सांसें थम चुकी थीं।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से टाइगर की गतिविधियां देखी जा रही थीं, इसकी शिकायतें भी की गईं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लापरवाही का नतीजा आज एक निर्दोष की जान के रूप में सामने आया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों को रात के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा है और हर चेहरा दहशत व आक्रोश से भरा नजर आ रहा है। अब सवाल यह है कि अगली जान जाने से पहले जिम्मेदार जागेंगे या नहीं?
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





