Home CITY NEWS सावरी रेंज का कंप्यूटर ऑपरेटर मुआवजा घोटाले में घिरा !

सावरी रेंज का कंप्यूटर ऑपरेटर मुआवजा घोटाले में घिरा !

कोषालय टीम की जांच में बड़ा खुलासा: पशुपालकों की राहत राशि पर डाका, परिजनों के खातों में ट्रांसफर किए लाखों रुपए

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पश्चिमी वन मंडल के तहत आने वाली सावरी रेंज में मुआवजा राशि को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां पदस्थ एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए पशुपालकों को मिलने वाली मुआवजा राशि को सीधे अपने परिजनों और परिचितो के खातों में ट्रांसफर कर दिया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपाल की कोषालय टीम ने भुगतान रिकॉर्ड की जांच की। जांच में सामने आया कि जिन पशुपालकों के खातों में राशि जानी थी, उसकी जगह रकम ऑपरेटर के करीबी रिश्तेदारों और परिचितो के खातों में पहुंच गई। दस्तावेजों में पशुपालकों के असली खाता नंबर और जिन खातों में राशि ट्रांसफर हुई, उनके नामों का स्पष्ट उल्लेख मिला है।
सूत्रों के अनुसार इस गड़बड़ी में लाखों रुपए की हेराफेरी की गई है। प्रारंभिक जांच में भुगतान प्रक्रिया में जानबूझकर बदलाव किए जाने के संकेत मिले हैं।

वन विभाग के सूत्रों का यह भी कहना है कि मामला गंभीर है और उच्च स्तर पर इसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। यदि आरोप साबित होते हैं तो संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल भोपाल कोषालय टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
अब सवाल यह है कि क्या विभाग समय रहते कार्रवाई कर पशुपालकों को उनका हक दिला पाएगा या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

इन रिश्तेदारों के खातों में पहुंची मुआवजा राशि –
पशुपालक दुर्गावती रहेन शा की राशि — उमेश के खाते में
रीता की राशि — आशीष के खाते में
अभिषेक पान पगारे की राशि — राहुल के खाते में
रतन अमरू की राशि — शालिनी के खाते में
सुमन लाल की राशि — अनुपमा के खाते में
मुरवत की राशि प्रतिमा सिंह के खाते में

अगला एपिसोड – कंप्यूटर ऑपरेटर के रिश्तेदारों के नामों की सूची।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567