Home CITY NEWS सांसद की सिफारिश का ‘रिवर्स गियर’ !

सांसद की सिफारिश का ‘रिवर्स गियर’ !

वनरक्षक का सीधा बटकाखापा ट्रांसफर !

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। वन महकमे में इन दिनों अनुशासन की नई पटकथा लिखी जा रही है। छिंदवाड़ा वन वृत्त के पूर्व मंडल के आराम पसंद एक वनरक्षक को सांसद की “एप्रोच” दिखाना भारी पड़ गया। चर्चा है कि जब संबंधित वनरक्षक ने अपने डीएफओ साहब पर सांसद महोदय की धौंस जमाने की कोशिश की, तो मामला उल्टा ही पड़ गया।
सूत्रों के मुताबिक, डीएफओ ने बिना देर किए लापरवाह वनरक्षक को “स्पेशल” (लाइन) से सीधे बटकाखापा रवाना कर दिया। विभाग में यह तबादला किसी सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया से ज्यादा एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि जो वनरक्षक वर्षों से “आराम मोड” में थे, उनके लिए यह कार्रवाई चेतावनी बन गई है।
वन विभाग के गलियारों में चर्चा गर्म है कि नवागत डीएफओ के आते ही माहौल बदल गया है। पहले जहां कुछ कर्मचारी आराम फरमाते नजर आते थे, वहीं अब फाइलें तेजी से सरक रही हैं और मैदानी अमला भी सक्रिय दिखाई दे रहा है।
सांसद महोदय की धौंस दिखाने की कोशिश इस वनरक्षक को इतनी महंगी पड़ेगी, शायद उसने सोचा भी नहीं होगा। फिलहाल विभाग में एक ही संदेश गूंज रहा है—
काम ओर सिर्फ काम…

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567