छिंदवाड़ा। (लगी क्या)। जिले में मंगलवार को एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते सुने जा सकते हैं। वायरल ऑडियो में उक्त अधिकारी ने नेताओं पर भ्रष्टाचार और मृत व्यक्तियों के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया है।
ऑडियो में पुलिस अधिकारी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, “भाजपा नेता की स्कॉर्पियो गाड़ी का डीजल और अन्य खर्च किस तरीके से चलता है, यह सब मुझे पता है।” इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा मरे हुए लोगों के नाम पर भी पैसे की वसूली की जा रही है।”
यह ऑडियो सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल मच गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी भाजपा नेता या पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं। यदि इस ऑडियो की जांच होती है, तो कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





