Home CITY NEWS सद्बुद्धि यज्ञ से पहले गुलाबी गैंग कमांडर हाउस अरेस्ट !

सद्बुद्धि यज्ञ से पहले गुलाबी गैंग कमांडर हाउस अरेस्ट !

Oplus_16908288

शराब के खिलाफ आवाज उठाने से पहले राजनगर में पुलिस का पहरा, फव्वारा चौक पहुंचने से रोका

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। शहर में अवैध शराब की बिक्री और सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में प्रस्तावित सद्बुद्धि यज्ञ से पहले रविवार को राजनगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में पुलिस बल अचानक पहुंच गया। पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख रास्तों पर पहरा जमा लिया और गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा के निवास के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी।
बताया गया कि पूर्णिमा वर्मा द्वारा शहर के फव्वारा चौक पर सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया जाना था। आयोजन से पहले ही पुलिस बल उनके निवास पर पहुंच गया और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। आसपास के रास्तों पर पुलिस की मौजूदगी के चलते समर्थकों और अन्य लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। वहीं, आयोजन स्थल तक पहुंचने में बाधा आने के बाद कमांडर के समर्थकों ने अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर भगवान के भजन-कीर्तन किए और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाई।

शराब के खिलाफ उठी आवाज, हाउस अरेस्ट !

सद्बुद्धि यज्ञ का उद्देश्य शराब के कथित अवैध कारोबार और इससे होने वाले नुकसान के खिलाफ आवाज उठाना बताया गया था। लेकिन यज्ञ शुरू होने से पहले ही आयोजक को घर में रोक दिए जाने से शहर की राजनीति और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि शराब के खिलाफ प्रस्तावित शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन से पहले पुलिस की इतनी बड़ी तैनाती की जरूरत क्यों पड़ी ?

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567