Home Uncategorized अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

Oplus_131072

छिंदवाड़ा। मोहखेड विकासखंड में कार्यरत आजीविका मिशन के अधिकारी राजीव चौधरी को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं की शिकायत पर की गई।

लोकायुक्त टीम ने उमरानाला स्थित रेस्ट हाउस में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की, जहां आरोपी अधिकारी महिलाओं से रिश्वत की राशि ले रहा था। टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567