Home CITY NEWS सक्सेना कॉलोनाइजर पर मेहरबान निगम, कार्यालय में दफन हुई फाइल

सक्सेना कॉलोनाइजर पर मेहरबान निगम, कार्यालय में दफन हुई फाइल

कॉलोनाइजर ने चंदनगांव सहित आसपास के क्षेत्र में काटी है पांच से अधिक अवैध कालोनियां

छिंदवाड़ा – नगर पालिक निगम के द्वारा इन दिनों अवैध कॉलोनाइजरो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन निगम के अधिकारियों की यह कार्रवाई मुंह और वजन देखकर की जा रही है। चंदनगांव सहित आसपास के क्षेत्र में सक्सेना कॉलोनाइजर ने एक नहीं बल्कि 5 अवैध कॉलोनिया काट रखी है लेकिन इस कॉलोनाइजर पर निगम के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर पूरी मेहरबानी बनाई रखी है।
नगर पालिक निगम के अधिकारी अपने कार्य को लेकर कितने गंभीर है यह उनकी कार्यप्रणाली से लगाया जा सकता है। वर्तमान में जिले के कलेक्टर के आदेश पर अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। निगम के अधिकारी यह कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए मुंह देखकर कर रहे हैं जिसका जितना वजन उसके हिसाब से निगम के अधिकारियों द्वारा करवाई में रुचि दिखाई जा रही है। शहर के सबसे चर्चित सक्सेना कॉलोनाइजर द्वारा चंदनगांव एवं आसपास के क्षेत्र में एक नहीं बल्कि पांच कालोनिया काटी गई। यह सभी कालोनियां पूरी तरह से अवैध की श्रेणी में आती है। जिसकी फाइल भी बाकायदा निगम में तैयार है। लेकिन यह फाइल फिलहाल निगम कार्यालय में दफन होकर रह गई। वर्तमान में सिर्फ कम वजन वाली फाइलो को ही चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। अब देखना यह है कि निगम के अधिकारी कितने गंभीर है, और सक्सेना कॉलोनाइजर पर एफआईआर दर्ज कराते हैं या नहीं… ?

चंदनगांव, सर्रा, इमलीखेड़ा पर खास मेहरबानी-
निगम के अधिकारियों और राजस्व के अधिकारियों ने मिलकर अवैध कॉलोनी की सूची तैयार की। सूची तैयार किए जाने के दौरान इस पूरे मामले में सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। वर्तमान में सर्वाधिक कॉलोनी का मकड़जाल चंदनगांव, सर्रा, इमलीखेड़ा , शिकारपुर सहित आसपास के क्षेत्र में फैला हुआ है। लेकिन इसके बाद भी इस क्षेत्र के कॉलोनाइजरों पर खांसी मेहरबानी अधिकारियों की बनी हुई है।

हम साथ साथ हैं-
जानकारो की माने तो अवैध कॉलोनाइजरों की सूची तो बनाई गई है ,लेकिन यह सूची निगम के आला अधिकारी के पास रखी है , जिसे शातिर तरीके से दफन कर दिया गया। ताकि उन कल नजर ऊपर एफआईआर दर्ज न की जा सके। जो इस बात को प्रतीत करती है कि हम साथ साथ हैं।

जरा हट के… लगी क्या…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567