तीन मामलों में चुकानी पड़ी दक्षिणा
छिंदवाड़ा – जिले में हर तरफ दक्षिणा का दौर चल रहा है। बगैर दक्षिणा के किसी भी विभाग में कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में निपटारे के लिए नेताजी ने बाकायदा साहब को फोन किया। लेकिन नेताजी के फोन के बाद भी साहब ने तीन मामलों में जमकर दक्षिणा ले ली। यह पहला मामला नहीं ऐसे कई मामलों में दक्षिणा के बगैर कोई काम नहीं हो पाए।
जिले में लगातार काम के एवज में और सरकारी योजना का लाभ लेने वाले को बाकायदा दक्षिणा का चढ़ावा चढ़ाना पड़ रहा है। हद तो तब हो गई जब एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग मामलों को लेकर नेताजी ने साहब को फोन किया और मामले का निपटारा करने की बात कही, लेकिन अपनी छवि को लेकर मशहूर साहब ने नेताजी की एक नहीं सुनी और उन्ही तीन मामलों में भारी भरकम दक्षिणा ले लिए। साहब की इस गुस्ताखी को लेकर नेताजी खूब नाराज हुए लेकिन करें क्या ? इस मामले में यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि जब सैंया भाई कोतवाल तो डर…
जरा हट के…लगी क्या…
रिपोर्ट…
प्रवीण काटकर
9424300567



