हमेशा अपनी कार्य प्रणाली को लेकर सुर्खियों में रहते हैं साहब
छिंदवाड़ा -हमेशा अपनी कार्य प्रणाली को लेकर सरकारी महकमें में सुर्खियों में रहने वाले एक साहब का प्यार इन दिनों परवान चढ़ रहा है। करवा चौथ के अवसर पर साहब ने अपने नए-नए प्यार के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को एक कार गिफ्ट में दे दी। साहब द्वारा अपनी नई महिला मित्र को कर गिफ्ट देने की जानकारी जैसे ही उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को लगी तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
सरकारी विभाग के एक अधिकारी इन दिनों नए प्यार के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। हालांकि इन साहब की कार्य हमेशा ही अपने कामों को लेकर पूरे सरकारी महकमें में चर्चा का विषय बनी रहती है। खबर तो यहां तक है कि साहब ने इस प्यार को पाने के लिए महिला दोस्त को जॉब तक दिलवा दिया है। इस जॉब के चलते आए दिन महिला मित्र के साथ लॉन्ग ड्राइव में सब भी घूमने निकल जाते हैं। इस दौरान जब महिला मित्र ने करवा चौथ पर साहब से गिफ्ट मांगा तो साहब ने बेझिझक ही महिला मित्र को खुश रखने के लिए उन्हें लाखो रुपए की एक्सयूवी 700 चमचमाती नई कार गिफ्ट में दे दी। गिफ्ट मिलते ही महिला मित्र भारी खुश है और अपनी खुशी का इजहार अपने साथियों के साथ मिलकर कर रही है। इसके बाद अब हर प्रेमिका चाहती है कि उसे ऐसा ही प्यार मिले जो महंगी कार उसे गिफ्ट में दे।
जरा हट के…
रिपोर्ट…
प्रवीण काटकर
9424300567





