सांसद ने पर्यटन ग्राम के होम-स्टे में बिताई रात, लगी चौपाल
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पर्यटन ग्राम सावरवानी में सांसद विवेक बंटी साहू का अलग अंदाज देखने को मिला। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने होम-स्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीण जीवन को करीब से महसूस किया। देर शाम चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ पर्यटन विकास और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा की।
बुधवार सुबह सांसद का देसी अंदाज फिर नजर आया। उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी कर गांव का भ्रमण किया और यहां संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। होम-स्टे संचालकों और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सावरवानी में ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसे आत्मनिर्भर पर्यटन मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता से ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। सांसद के इस अनोखे दौरे और देसी अंदाज ने ग्रामीणों में उत्साह भर दिया, वहीं सावरवानी एक बार फिर पर्यटन के नक्शे पर चर्चा का केंद्र बन गया।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





