Home CITY NEWS सौसर के बाद अब छिंदवाड़ा में आजमा रहे है अपनी किस्मत

सौसर के बाद अब छिंदवाड़ा में आजमा रहे है अपनी किस्मत

मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहा प्रचार, कार में बैठाकर ले जा रहे प्लाट तक

छिंदवाड़ा – नगर निगम क्षेत्र के राजस्व अमले और निगम के अधिकारियों की साठ गांठ अवैध कॉलोनाइजरो से छिपी नहीं है। शहनाई लॉन के पीछे काटी गई दो अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बोर्ड लगाए थे। जिसे निकाल लिया गया। लेकिन निगम की पेनी नजर से वह बच नहीं पाए। इधर मामला प्रकाश में आने के बाद निगम और राजस्व अमले ने कॉलोनाइजर से साठ गांठ करते हुए रूद्र डेवलपर्स और सालासर धाम के रातों-रात प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए बोर्ड कुछ दिन पहले हटवा दिए। लेकिन इसके बाद भी प्लाट बेचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्लाट बेचने के लिए इन कॉलोनाइजरो द्वारा नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा मोबाइल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर लुभावनी बातें की जा रही है। जिसके बाद बातचीत होने पर उन ग्राहकों को कार से अवैध कॉलोनी की प्लाटिंग पर ले जाकर दिखाया जाता है। फिर सौदा तय होता है।

सौसर और पांढुर्ना के कॉलोनाइजर अब छिंदवाड़ा में सक्रिय –
सौसर और पांढुर्ना में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले कॉलोनाइजर का यह गिरोह अब छिंदवाड़ा में आकर भोली भाली जनता को चूना लगाने की तैयारी कर रहे हैं। बाकायदा राजस्व के मैदानी अमले और निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए अवैध कॉलोनी काटकर उसे बेचने की पूरी तैयारी कर लिए है।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567