पाटाढाना गौशाला और रोहना बाईपास पर अवैध कॉलोनी, मेहरबान अधिकारी
छिंदवाड़ा -नगर निगम क्षेत्र और उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों भू माफिया सक्रिय है। वर्तमान में धड़ाधड़ अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। अवैध कॉलोनी के संचालक सारे नियमों को जेब में रखकर अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं। जहां चंदनगांव की ही बात करें तो भू माफिया के गिरोह ने पाटाढाना गौशाला के पास 2 एकड़ और रोहना बाईपास में एक एकड़ जमीन में प्लाट काट लिया है। अवैध कॉलोनी काटकर जमकर पैसा पीटा भी जा रहा है। मजेदार बात तो यह है कि इन दोनों कॉलोनी के संबंध में राजस्व के कर्मचारियों को पूरी जानकारी है। साथ ही निगम के अधिकारियों को भी कॉलोनाइजर के मंसूबे और नाम पता है। इसके बाद भी न तो राजस्व अधिकारियों ने कार्यवाही के लिए कोई जहमत उठाई और न ही निगम के अधिकारियों ने इन कॉलोनी काटने वाले गिरोह पर कार्रवाई करने की कभी इच्छा जाहिर की है। जानकारों की माने तो गौशाला के समीप 2 एकड़ जमीन पर 50 से अधिक प्लाट काटे गए हैं। जिसकी कीमत 6 सौ रुपए स्क्वायर फीट तक कॉलोनाइजरों ने रखी है। इसके साथ ही रोहना बाईपास में ऑन रोड एक एकड़ जमीन में 20 से अधिक प्लाट बनाए गए हैं। इन प्लाटों की कीमत 12 सौ से 15 सौ रुपए स्क्वायर फीट रखा गया है।
सक्रिय है पूरा गिरोह –
चंदनगांव और उसके आसपास भू माफिया का पूरा एक गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के द्वारा लगातार ग्रीनलैंड की जमीन खरीदकर उसे बगैर किसी अनुमति के अवैध कॉलोनी के रूप में डेवलप करते हुए लोगों को बेचा जा रहा है। गिरोह के सदस्यों द्वारा सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध कॉलोनी में प्लाट काटकर बेचा जा रहा है।
Episod -1
जरा हट के…
रिपोर्ट…
प्रवीण काटकर
9424300567





