Home FOREST बौखलाया वनरक्षक ! बचाव में आए अधिकारी

बौखलाया वनरक्षक ! बचाव में आए अधिकारी

रातभर फोन घनघनाए, अब बचाव में जुटा पूरा नेटवर्क

हड़कंप के बाद फर्नीचर कारोबारी पर दबाव और अंदरखाने बैठकों का दौर तेज

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। उत्पादन बिछुआ की कार्यप्रणाली पर खबर सामने आते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। खबर से तिलमिलाए वनरक्षक ने देर रात तक लगातार फोन घुमाए और अधिकारियों को अपनी सफाई देते हुए यह तक कहा कि “सर, मैं छिंदवाड़ा में एक डिप्टी रेंजर से बात करवा दूंगा…”। सारा मामला सेट हो जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंजर ने वनरक्षक को अपने केबिन पर बुलाया, जहां खबर और उससे जुड़े मामलों पर चर्चा हुई । इधर वनरक्षक फर्नीचर कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को भी समझाने में लगा है कि “मेरे से बिना पूछे किसी के पास मत जाना”, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मामला सिर्फ लकड़ी या फर्नीचर तक सीमित नहीं, बल्कि कई कड़ियां जुड़ी हो सकती हैं।
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब बिछुआ वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी फर्नीचर से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ करते नजर आए। इससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर उत्पादन बिछुआ में ऐसा क्या चल रहा है, जिसे लेकर पूरी टीम सक्रिय हो गई है।
अब चर्चा इस बात की है कि उत्पादन बिछुआ की परतें खुलनी अभी बाकी हैं। अंदरखाने चल रही हलचल बता रही है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

कई चेहरे से उठेगा पर्दा –
जल्द खुलेगी उत्पादन बिछुआ की पूरी पोल, कई चेहरों से उतर सकता है पर्दा। इस संगीन मामले के अलावा अनेक मामले भी है, जिनकी परते जल्द खुलेगी। हालांकि कुछ मामलों के प्रमाण ‘लगी क्या ‘ के पास सुरक्षित है। इन मामलों में ऊपर से लेकर नीचे तक हर किसी की क्या क्या भूमिका है, इस बात की पुष्टि होगी।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567, 6261500137