Home CITY NEWS प्रशासन से कॉलोनाइजरों की तगड़ी सेटिंग, अधिकारियों से बेखौफ कॉलोनाइजर

प्रशासन से कॉलोनाइजरों की तगड़ी सेटिंग, अधिकारियों से बेखौफ कॉलोनाइजर

चंदनगांव में पावर हाउस के पीछे कट गई एक और अवैध कॉलोनी

छिंदवाड़ा- एक तरफ जहां प्रशासन कुछ कॉलोनाइजर पर दिखावे की कार्रवाई करके अपनी पीठ थपथपाने से बाज नहीं आ रहा। वहीं दूसरी ओर कुछ रसूखदार कॉलोनाइजर प्रशासन को जेब में रखकर धड़ल्ले से कॉलोनी काट रहे हैं। और तारीफ की बात यह है कि उनकी कॉलोनी की तरफ प्रशासन की निगाहें भी नहीं जाती तो बुलडोजर चलना तो दूर की बात है।

प्रशासन से तगड़ी सेटिंग के चलते चंदनगांव में पावर हाउस के पीछे रविवार को अवैध कॉलोनाइजरों के गिरोह ने दिनदहाड़े अवैध कॉलोनी काटते हुए खेत में ट्रैक्टर चलाकर खेत को समतल कर दिया। और प्लाटिंग के लिए सारी तैयारी कर ली। पावर हाउस और शहनाई लॉन के पीछे दो दर्जन से अधिक अवैध कालोनियां अब तक काटी जा चुकी है। इन अवैध कॉलोनी की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों के अलावा निगम के अधिकारियों को भी है। लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों की मेहरबानी इन कॉलोनाइजरों पर साफ तौर पर दिखाई दे रही है। जिसका जीता जागता प्रमाण आज दोपहर में पावर हाउस के पीछे खुलेआम काटी गई, एक अवैध कॉलोनी को देखकर लगाया जा सकता है। लगातार प्रशासन और निगम की कार्रवाई के बाद भी सारे नियमों को जेब में रखकर बगैर अनुमति के अवैध कालोनिया काटी जा रही है। प्रशासन और निगम की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों को कोई खौफ नहीं है।

चंदनगांव में चल रहा अवैध कॉलोनाइजरों का बोलबाला –
नगर निगम के चंदनगांव स्थित क्षेत्र में रोजाना अवैध कालोनी काटी जा रही है। इन कॉलोनाइजरो को ना तो प्रशासन का कोई खौफ है और न ही निगम के अधिकारियों का डर। आखिर डर भी हो तो किस बात का क्योंकि कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनी काटने से पहले ही अधिकारियों का मुंह बजन रखकर बंद कर दिया जाता है। खबर तो यह भी है कि निगम के कुछ कर्मचारी इन अवैध कॉलोनाइजरों के साथ पार्टनरशिप में शामिल है।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567