Home CITY NEWS किसानों को घुन लगा गेहूं का बीज बांट रहा विभाग

किसानों को घुन लगा गेहूं का बीज बांट रहा विभाग

शासन की योजनाओं को पलीता लगा रहे विभाग के अधिकारी

छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा विकासखंड के कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। जहां शासन की योजना को पलीता लगाते हुए किसानों को घुन लगा गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है। जब किसानों ने गेहूं खरीदने के बाद बीज की जांच की तो उन्हें गेहूं के बीज में घुन दिखाई दिए। इसके बाद कुछ किसानों ने बीज कार्यालय पहुंचकर वापस तक कर दिए। इस मामले में विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से साफ इनकार कर रहे हैं।
किसानों को लेकर सरकार द्वारा तरह-तरह की लाभकारी योजनाएं चलाई जाती है। लेकिन इन योजनाओं पर विभाग के अधिकारी पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा कृषि विस्तार कार्यालय के अधिकारियों का सामने आया है। जहां शासन की बीज ग्राम योजना के तहत छिंदवाड़ा विकासखंड में 400 से अधिक किसानों को गेहूं के बीज उपलब्ध कराया जाना है। इस मामले में कृषि विकास अधिकारी द्वारा किसानों को बीज का वितरण भी शुरू कर दिया गया। जब किसान तय राशि जमा करने के बाद फसल के लिए गेहूं का बीज घर लेकर पहुंचे तो उन्हें गेहूं के बीज में भारी मात्रा में घुन लगे हुए दिखाई दिए। तत्काल ही किसानों ने कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को गेहूं के बीज वापस लौटा दिए। आग की तरह फैली इस खबर के बाद अन्य किसान भी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भी घुन लगे गेहूं के बीज को वापस करना शुरू कर दिया। लेकिन अब शासन के खाते में जमा हुई राशि को लौटाने में विभाग के अधिकारी ना नुकुर कर रहे हैं।

400 से अधिक किसानों को बटना है बीज –
इस मामले में विभाग से जुड़े कर्मचारियों की माने तो बीज ग्राम योजना के तहत 400 से अधिक किसानों को गेहूं के बीज का वितरण किया जाना है। विभाग के अधिकारियों ने वह वाही लूटने के लिए भोले भाले किसानों को घुन लगा हुआ गेहूं का बीज थमा दिया। जिसको लेकर किसानों के बीच विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश दिखाई दे रहा है।

1720 रुपए में बेच रहे 40 किलो गेहूं का बीज –
कृषि विभाग के द्वारा प्रत्येक किसानों को 40 किलो की गेहूं की बोरी में रखा बीज बेचा जा रहा है। इस बीज की कीमत विभाग द्वारा 1720 रुपए रखी गई है। जिसमें किसानों को योजना के तहत 640 रुपए का अनुदान भी दिया जा रहा है। लेकिन घुन लगा गेहूं मिलने के बाद किसानों ने गेहूं के बीज को लेने से साफ इनकार करना शुरू कर दिया है।

इनका कहना है।
बीज ग्राम योजना के तहत 400 किसानों को गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है। यह बीज देलाखारी के फार्म से प्राप्त हुआ है।
श्रद्धा जैन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छिंदवाड़ा

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567