सरकारी जमीन पर मकान बनाने को लेकर कॉलोनी वासियों से चल रहा विवाद
छिंदवाड़ा -(लगी क्या) । नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर 45 के भाजपा पार्षद के साथ क्षेत्रवासियों ने बीती रात जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सरकारी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाना था लेकिन किसी कारणवश आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बन पाया। इस सरकारी भूमि पर वार्ड के पार्षद भूरा भावरकर द्वारा अपना स्वयं का मकान का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया। जिसको लेकर क्षेत्र वासियों ने विरोध भी जताया और कलेक्टर से लेकर सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को इस बात की शिकायत भी की। शिकायत किए जाने के बाद भी जब मामले में कुछ नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी स्वयं ही इस बात का विरोध करने पर उतर आए। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ जब जिस स्थान पर मकान बनाया जा रहा था। तब वहां पार्षद भूरा पहुंचे और पार्षद को देखकर क्षेत्रवासी आग बबूला हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र वासियों के द्वारा पार्षद के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान गाली गलौच भी की गई। हालाकि की इस बात की शिकायत दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई है। जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
क्षेत्र वासियों को पुलिस से दिलाई धमकी –
वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद भूरा भावरकर पर क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि अपनी पहुंच और पकड़ के चलते क्षेत्र वासियों को पुलिस से धमकी दिलवाई गई। इस दौरान देहात थाना से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विरोध न करने की धमकी दी और शांत रहने कहा।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





