Home CITY NEWS आंख मूंदकर पास करते हैं बिल, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अधिकारियों का...

आंख मूंदकर पास करते हैं बिल, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अधिकारियों का कारनामा

दो साल में माधव स्वीट्स के लाखों के बिल हुए पास, गांगीवाड़ा पंचायत में जांच के बाद हुआ खुलासा

सचिव पर आरोप तय होने के बाद भी नहीं हुई कारवाही

छिंदवाड़ा (लगी क्या)।
जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही का ताज़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांगीवाड़ा पंचायत में हुई जांच में यह खुलासा हुआ कि माधव स्वीट्स नामक फर्म से दो वर्षों के भीतर लाखों रुपये के बिल पास किए गए।

खास बात यह है कि पंचायत स्तर पर आपूर्ति की सत्यता और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने के बावजूद अधिकारी आंख मूंदकर भुगतान करते रहे। बताया जा रहा है कि कई बार सचिव एवं जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध अनियमितताओं की शिकायतें हुईं, यहां तक कि जांच में आरोप सिद्ध भी पाए गए, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा मामला कमीशनखोरी और अधिकारियों की सांठगांठ का नतीजा है। जब पंचायत के सीमित बजट में विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं हो पाती, तब लाखों के ऐसे बिल पास होना ग्रामीणों की समझ से परे है।

सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की फाइल अभी भी जनपद पंचायत कार्यालय में दबाकर रखी गई है और उच्च अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी व भ्रष्टाचार की पुनरावृत्ति न हो।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567