अपने प्रतिद्वंद्वी नवीन को 68 वोटो से दी शिकस्त
छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। राजनीतिक चुनाव के साथ ही सामाजिक चुनाव भी बड़े रोचक होते चले जा रहे हैं। रविवार को भी ऐसा ही एक नजारा अखिल भारतीय कुनबी समाज के युवा संगठन के चुनाव में देखने को मिला। इस चुनाव में 282 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया इसमें निहाल उर्फ गोलू पाटनकर को सर्वाधिक 171 मत मिले। वही प्रतिद्वंदी नवीन बारस्कर को 103 मत मिल पाए। साथी विनय और चंद्रशेखर को कम मतों में ही संतोष करना पड़ा। इधर कशमकश भरे हुए इस चुनाव में निहाल पतन करने अपने प्रतिद्वंदी नवीन बारसकर को 68 मतों से पराजित करते हुए विजय हासिल की। चुनाव मैं मतदान के दौरान सुबह से ही भारी कशमकश का दौर चलता रहा और बार-बार स्थिति परिस्थितियों बदलती रही। मतगणना के दौरान निहाल पाटनकर को 171 मत मिले जो अपने प्रतिद्वंद्वी से 68 मतों से विजय घोषित किए गए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ योगेश सदारंग, दिवाकर सदारंग, चित्रेश बारस्कर सहित समाज के बड़े बुजुर्गों के साथ युवा सदस्य भी भारी संख्या में मौजूद रहे। प्रत्येक देश की माने तो यह चुनाव बहुत ही कशमकश भर रहा। निहाल के जिला अध्यक्ष बनने पर उन्हें सामाजिक बंधुओ मैं बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया तो वही युवा साथियों ने हर सहयोग करने की बात भी कहीं।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





