Home CITY NEWS “प्राचार्य की करतूत उजागर ! — छात्राओं से बोलता था अपशब्द, झाँकता...

“प्राचार्य की करतूत उजागर ! — छात्राओं से बोलता था अपशब्द, झाँकता था शौचालय में”

छात्राओं की शिकायत पर हड़कंप, तामिया ब्लॉक के पाण्डुपिपरिया स्कूल का मामला

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। तामिया विकासखंड के ग्राम पाण्डुपिपरिया स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में प्राचार्य की हरकतों से छात्राएं परेशान थीं।
निरीक्षण के दौरान जब जिला पंचायत सदस्य और गोंडवाना नेताओं की टीम स्कूल पहुँची, तो सातवीं और आठवीं कक्षा की बालिकाओं ने खुलकर अपनी बात रखी।

छात्राओं ने बताया कि प्रधानपाठक कोमल प्रसाद कोरी उनके साथ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हैं और जब वे शौचालय जाती हैं, तब ताक-झाँक करते हैं।

निरीक्षण टीम के सामने यह गंभीर आरोप सुनते ही हड़कंप मच गया। छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ अन्य मामलों को लेकर भी शिकायतें कीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानपाठक कोमल प्रसाद कोरी को तत्काल प्रभाव से तामिया बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567