Home CITY NEWS सरफिरा आशिक ! एक तरफा प्यार में इंदौर से छिंदवाड़ा पहुंचा

सरफिरा आशिक ! एक तरफा प्यार में इंदौर से छिंदवाड़ा पहुंचा

महाशिवरात्रि में शादी करने की जिद, पुलिस कर रही जांच

छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। महाशिवरात्रि पर्व पर शादी करने की जिद में एक तरफा प्यार करने वाला सरफिरा आशिक छिंदवाड़ा पहुंच गया। युवती के घर का पता किया और परिजनों से खुद ने शादी की बात भी कर ली। इस बात को लेकर युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के बाद अब पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
इंदौर में पढ़ाई के दौरान सतना के एक युवक को युवती से एक तरफा प्यार हो गया। युवक का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की, युवती की तलाश में वह छिंदवाड़ा तक पहुंच गया। छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद सरफिरे आशिक ने युवती के घर का पता लगाया और खुद ही परिजनों से बात करने के लिए उनके घर पहुंचा। जहां सरफिरे आशिक ने युवती से शादी करने की जिद शुरू कर दी। जिद भी ऐसी की परिजनों ओर युवती के इनकार के बाद खुद को या परिवार को नुकसान पहुंचाने की तक बात कहते हुए धमकी तक दे डाली। सरफिरे आशिक की बात सुनने के बाद परिजनों ने तत्काल ही पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सरफिरे आशिक को हिरासत में लिया और उसे थाने लेकर पहुंच गई। जहां थाने में मामले की जांच की जा रही है।

खुश रखूंगा आपकी बेटी को –
हाल ही में युवक के द्वारा यूपीएससी की परीक्षा दी गई है। जिसका बाकायदा प्रवेश पत्र भी युवक ने पुलिस और परिजनों को भी दिखाया है। परीक्षा देने के बाद युवक ने युवती के परिजनों को यह भी दिलासा दिया है कि जल्द ही वह परीक्षा पास करने के बाद कुछ बनेगा और बेटी को हमेशा खुश रखेगा।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567