पुतला दहन के दौरान भूले कांग्रेस विधायक का नाम
छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। छिंदवाड़ा में इन दिनों राजनीतिक बयानों के चलते राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस हो या फिर भाजपा के नेता के बयान के बाद छिंदवाड़ा से लेकर भोपाल तक घमासान मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा में पुलिस को नसीहत दी थी, कहा था टीआई कान खोलकर सुन ले कितने दिन आपकी वर्दी बीजेपी का बिल्ला लगाकर रहेगी,इस बयान को लेकर छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू ने बयान दिया कि छिंदवाड़ा की जनता ने कमलनाथ की धुलाई कर दी है। अगर पुलिस ने उनकी धुलाई करना शुरू कर दिया तो कहां जाएंगे, इस बयान को लेकर कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बयान के खिलाफ सांसद पर कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौपा था। इस बीच कांग्रेस के विधायक विजय चौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ,जिसमें विजय चोरे ने कहां की कलेक्टर एसपी कान खोलकर सुन लो, अगर कमलनाथ जी के ऊपर उंगली उठेगी तो पहले लाखों लोगों की लाशे बिछेगी। इस बयान के बाद भाजपा ने छिंदवाड़ा के अलग-अलग मंडलों में पुतला दहन शुरू किया। पुतला दहन के दौरान मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो अमरवाड़ा के बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में भी साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक पुतला रखा हुआ है और भाजपा कार्यकर्ता नारे बाजी कर रहे है लेकिन मजेदार बात तो यह रही कि भाजपा कार्यकर्ता विधायक विजय चोरे का नाम भूल गए ओर अपने ही पार्टी के नेता अजय चोरे का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। कुछ देर तक मुर्दाबाद के नारे लगते रहे, इस जब एक नेता जी को समझ आया तो नारे लगाने वाले नेता जी टोका और सही नाम बताया। इसके बाद विधायक विजय चोरे मुरादाबाद के नारे लगते रहे। तब जाकर कार्यकर्ताओ ने राहत महसूस की और विरोध करते हुए पुतला जलाया।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567




