Home CITY NEWS महाशिवरात्रि से पहले भोले बाबा का साक्षात चमत्कार

महाशिवरात्रि से पहले भोले बाबा का साक्षात चमत्कार

पीजी कॉलेज के पीछे मंदिर में लगे त्रिशूल से टपक रहा है पानी

छिंदवाड़ा – (लगी क्या)।बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व है इस पर्व पर को बड़ा ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस पर्व से पहले सोमवार की रात से ही मंदिर परिसर में लगा एक त्रिशूल से पानी की बूंदे लगातार टपक रही है। पानी की बूंदे टपकने के कारण लोगों की श्रद्धा और भी बढ़ गईहै। श्रद्धा के चलते लोग पीजी कॉलेज के पीछे स्थित एक हनुमान जी के मंदिर के पास बने शिव मंदिर में पहुंच रहे हैं। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा है। खास बात तो यह है कि त्रिशूल से अचानक टपकने वाले पानी को लेकर एक अलग ही श्रद्धा श्रद्धालुओं में साफ नजर आ रही है। त्रिशूल के टपकते पानी को अपने हाथ में लेकर उसे पीने के प्रयास के चलते लोगों की भीड़ भी लगातार बढ़ रही है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567