सात जन्मों तक साथ देने का किया था वादा, कर ली दूसरी लड़की से शादी
छिंदवाड़ा – (लगी क्या)। सात जन्मों तक साथ देने का वादा करने वाले प्रेमी ने प्यार में धोखा दे दिया, इस बात से नाराज होकर प्रेमिका ने अज्ञात जहर खा लिया और बेवफा प्रेमी के लिए अपनी जान दे दी। दरअसल यह मामला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में युवती ने खुद एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें योगेश का नाम ले रही और कह रही है कि मुझसे शादी का वादा किया था, लेकिन शादी नहीं किया। दूसरे लड़की से शादी कर लिया है, इस कारण मे अपनी जान दे रही हूं…
युवती के जहर का सेवन किया जाने के बाद परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में नागपुर रेफर कर दिया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और युवती ने दम तोड़ दिया।कुंडीपुरा टी आई मनोज बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि युवती ने जहर का सेवन किया था। जिसके बाद परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। जहां गंभीर हालत के चले नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। परिजनों ने कारवाही की मांग की है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567



