Home FOREST लावाघोघरी रेंज में चल रहा बांस के नाम पर बड़ा खेल

लावाघोघरी रेंज में चल रहा बांस के नाम पर बड़ा खेल

जंगल में कटाई के बाद डिपो न पहुंचाकर लोगो को बेचे जा रहे बांस

छिंदवाड़ा – जंगल और जंगली जानवर की सुरक्षा करने वाले वन विभाग के कर्मचारी भक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाते चले आ रहे है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला लावाघोघरी रेंज में सामने आया है। जहां रेंज के शक्कर झिरी सहित अन्य बीट में लगे बांस को चुपचाप शातिर तरीके से वन कर्मचारियों द्वारा कटवाया जा रहा है। और उसे बाहरी व्यक्ति को बेच दिया जा रहा है । नियम के मुताबिक बांस की कटाई के बाद उसे सीधे डिपो पहुंचाया जाना चाहिए लेकिन शातिर और भक्षक के रूप में काम करने वाले वन कर्मचारी चुपचाप ही जंगल में बांस काटकर उसे बेच रहे हैं। इस मामले में जब, लगी क्या… द्वारा पड़ताल की गई तो यह मामला पूरी तरह से समझ आ गया। जहां मौके पर पहुंचकर पाया कि लंबे-लंबे बांस को तीन से चार टुकड़ों में काटकर उसे कुछ लोगों को बेच दिया जा रहा है। यह पूरा खेल रेंज के अधिकारी के साथ क्षेत्र के नाकेदार के द्वारा खेला जा रहा है। यह पहला मामला नहीं है जब स्थानीय अधिकारी और कर्मचारियों ने ऐसा खेल खेलना शुरू किया। इसके पहले भी सागोन से लेकर बांस के मामले में ऐसी शिकायती इस क्षेत्र से आती रही है।

सबूत मिटाने लगा दी आग –
जंगल की सुरक्षा करने वाले वन कर्मचारी इतने ज्यादा होशियार है कि सारी परेशानियों से बचने के लिए वे सारे सबूत को नष्ट तक कर देते हैं। ऐसा ही मामला शक्कर झीरी बीट का है। जहां लगे बांस को काटने के बाद सबूत मिटाने के लिए आसपास आग लगा दी गई। ताकि यह बात आला अधिकारियों को बताई जा सके कि आग के कारण बांस जल गए हैं। जिससे कर्मचारियों पर आने वाली मुसीबत को रोका जा सके।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567