पोआमा में तीन प्लाटों का मामला, विक्रेताओं ने भी जमकर काटी चांदी
छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। शहर के एक निलंबित पटवारी ने षड्यंत्र रचते हुए सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा दिया है। जहां अपने एवं अपने परिवार के नाम से प्लाट खरीदी लाखों रुपए में की गई। 57 लाख रुपए में सौदा प्लाट के विक्रेताओं से किया। जिसका बकायदा नोटरी करवाते हुए एग्रीमेंट भी तैयार किया गया। तीन प्लाट की कीमत 57 लाख रुपए दर्शाई गई, लेकिन इसके बाद पटवारी ने षड्यंत्र रचते हुए उन तीनों प्लाटों की रजिस्ट्री मात्र 28 लाख रुपए में करवा कर शासन को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं निलंबित पटवारी ने अपने और अपने रिश्तेदार के नाम से प्लाट खरीदे हैं। पोआमा में खरीदे गए तीन प्लाटों में विक्रेता ने भी जमकर मुनाफा कमाया तो खरीदार निलंबित पटवारी एवं उसके परिवार ने भी लाखों रुपए का मुनाफा कमाया है। इस मामले में सूत्रों की माने तो यह एक बड़ा खेल खेलकर शासन के साथ धोखाधड़ी की गई है। इतना ही नहीं निलंबित पटवारी के द्वारा प्लाट के विक्रेताओं को 28 लाख रुपए नगद दिए गए हैं। इनकम टैक्स की श्रेणी में आने के बाद भी निलंबित पटवारी ने सारे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए यह कारनामा रजिस्ट्री ऑफिस में कर दिया है। जिसको लेकर अब शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जरा हट के…
9424300567
प्रवीण काटकर





