Home CITY NEWS घोघरी में कटी अवैध कॉलोनी पर होगी कार्यवाही

घोघरी में कटी अवैध कॉलोनी पर होगी कार्यवाही

जल्द पहुंचेगी अधिकारियों की टीम, करेगी निरीक्षण

छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। मोहखेड़ में तंसरा से घोघरी के बीच सड़क किनारे कॉलोनाइजर ने अवैध कॉलोनी डेवलप कर ली है। इस कॉलोनाइजर के द्वारा प्रशासन और शासन के सारे नियमों को ताक पर रखा गया हैं। इस बात की जानकारी के बाद अधिकारियों की टीम जल्द ही कालोनाइजरों पर कार्यवाही करेगी। इस मामले में मोहखेड़ से जुड़े सूत्रों की माने तो अधिकारी तक पहुंची शिकायत के बाद अवैध कॉलोनी पर कारवाही किए जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कॉलोनाइजर किशोर और राधेश्याम को नोटिस जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं कालोनी से संबंधित सारे दस्तावेज भी खंगाले जाएंगे। ताकि सारी स्थिति साफ हो जाए।
ज्ञात हो कि घोघरी के पास काटी गई कॉलोनी का खसरा नंबर 135, 152, 288/5 हैं। अवैध रूप से कॉलोनी काटकर लोगों को कॉलोनाइजर का सिंडिकेट बेधड़क प्लाट बेच रहे है । कॉलोनी में जाने वाले लोगों के लिए न तो सड़क की व्यवस्था की गई और न ही नाली, पानी, बिजली की उचित व्यवस्था की गई है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि अवैध कॉलोनाइजर किशोर के द्वारा प्लाट बेचे जा रहे है तो वही राधेश्याम के द्वारा एग्रीमेंट किया जा रहा है ।

इनका कहना है।
मुझे आपसे जानकारी मिली है, जल्द ही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की जाएगी।

सुधीर जैन
एस डी एम
छिंदवाड़ा/मोहखेड़

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567