चंदन गांव पर मेहरबान है निगम और प्रशासन के अधिकारी
छिंदवाड़ा -(लगी क्या…)। कलेक्टर के आदेश के बाद एक बार फिर नगर निगम आयुक्त हरकत में आए और उन्होंने अवैध कॉलोनाइजरों पर एफ आई आर करवाना शुरू कर दिया। कलेक्टर की फटकार का असर ऐसा हुआ की 2 दिन में सात से अधिक अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। लेकिन मजेदार बात तो यह है कि इन सभी एफ आई आर मैं चंदन गांव के अवैध कॉलोनाइजर न तो प्रशासन को नजर आए और न ही निगम के अधिकारियों को नजर आए। चंदन गांव में एक वैध कॉलोनी की आड़ में 4 शातिर अवैध कॉलोनाइजरों के गिरोह ने अवैध कॉलोनी काट दी। सूत्रों की माने तो नागपुर रोड पर कल्पतरू वैध कॉलोनी है। इस वैध कॉलोनी की आड़ में कॉलोनाइजरों ने ठीक इसके पीछे 3 एकड़ से अधिक भूमि में दर्जनों प्लाटों को बेचने का काम जोरों से शुरू कर दिया। कॉलोनाइजरों के द्वारा न तो इस कॉलोनी के लिए रेरा की परमिशन ली गई और न ही किसी भी तरह की अनुमति ली गई है। लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा अवैध कॉलोनी में काटे गए दर्जनों प्लाटों को बेखौफ होकर बेचा जा रहा है। इस बात की जानकारी होने के बाद भी निगम के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाई है। अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले इतने बुलंद है कि आज भी उनके द्वारा बेफिक्र होकर दर्जनों प्लाटों को खरीदारों को प्रलोभन देकर बेचा जा रहा है।
वैध के आड़ में चल रहा अवैध कारोबार-
निगम और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कई बार कराया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ निगम के अधिकारियों की मेहरबानी भी अवैध कॉलोनाइजरों पर बनी हुई है। जहां कल्पतरू कॉलोनी की आड़ में अवैध कॉलोनी का मकान जल फ्लेट हुए लोगों को चूना लगाया जा रहा है।
पूरे चंदन गांव में काम कर रहा ये अवैध कॉलोनाइजरों का गिरोह –
चंदन गांव क्षेत्र में रहने वाले यह चार अवैध कॉलोनाइजरो का पूरा गिरोह हर तरफ कृषि उपयोग की भूमि को खरीद कर उसमें अवैध रूप से प्लाटिंग का काम करते चले आ रहे हैं। इन चार कॉलोनाइजरों का क्षेत्र में बोल वाला है। जिनके द्वारा सारी सेटिंग जमाते हुए सारे हथकंडो का उपयोग किया जा रहा है और अवैध प्लाटिंग काटकर जमकर चांदी काटी जा रही है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





