Home CITY NEWS महापौर विक्रम अहके की अनूठी पहल

महापौर विक्रम अहके की अनूठी पहल

इस नवाचार के लिए वृद्धजनों ने खुद आगे आकर दिए सुझाव एवं अपने अनुभव साझा किए

वृद्धाश्रम की खाली जगह में होगी बागबानी एवं फूलों की खेती

विभिन्न कार्यों में पारंगत वृद्धजन स्वेच्छा से बनाएंगे दीप बाती,पेपर बैग,पापड़, अगरबत्ती

छिंदवाड़ा – (लगी क्या )। महापौर विक्रम अहके जी आज प्रातः गौधुली वृद्धाश्रम में बुजुर्गजनो का कुशलक्षेम जानने पहुंचे एवं वहा की साफ सफाई का जायजा लिया जहां पर वृद्धजनों से बात करते हुए उन्होंने देखा कि कुछ लोग जो कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके है और अब वृद्धाश्रम में आकर शांति से अपना आगे जा जीवन यापन कर रहे है लेकिन स्वेच्छा से दिन में कुछ कार्य करना चाहते है ताकि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहे एवं अपने कार्य में व्यस्त रहे इस हेतु महापौर विक्रम अहके जी ने सभी के आग्रह पर दीप बाती, अगरबत्ती, पेपर बैग जैसे कार्य को करने के लिए यथास्थान पर व्यवस्था बनवाई ताकि इच्छुक वृद्धजन अपनी योग्यता अनुसार कार्य कर सके साथ ही आश्रम में स्थित खाली जगह पर बागबानी एवं फूलों की खेती की जाए इस हेतु भी व्यवस्था बनवाई इस अनूठी पहल का सभी ने स्वागत किया और आशीर्वाद दिया इस अनूठी पहल में जनभागीदारी के साथ भी कार्य किया जाएगा और वृद्धाश्रम में बनाए गए उत्पादों का विक्रम भी वही पर संचालक समिति द्वारा किया जाएगा और प्रतिदिन आने वाले आगंतुक जन सेवा भाव से उन उत्पादों को खरीद सकेंगे जिसका फायदा निश्चित रूप से वृद्धाश्रम को भी होगा और सकारात्मक भाव के साथ सभी लोग मिल जुल कर अपना जीवन यापन कर सकेंगे इस दौरान साथ में उपयंत्री सचिन पाटिल जी,जोनल अधिकारी सुनील मालवीय जी, आश्रम संचालक चौरीया जी, कपाले जी साथ ही वार्डवासी एवं बुजुर्जन उपस्थित हुए।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567