Home CITY NEWS कल्पतरु के कॉलोनाइजर का है विवादों से पुराना नाता

कल्पतरु के कॉलोनाइजर का है विवादों से पुराना नाता

Oplus_131072

न्यायालय में चल रहे एक मामले के बाद नही आया आदतों में सुधार

छिंदवाड़ा – (लगी क्या…) । नागपुर रोड में सर्रा स्थित कल्पतरु के एक कॉलोनाइजर का विवादों से पुराना नाता है। एक संस्था से जमीन लेने के बाद उसका पेमेंट न करने को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इतना ही नहीं एक प्रशासनिक अधिकारी को फर्जी तरीके से प्लाट बेचने का मामला भी विचाराधीन चल रहा है। इसके अलावा ऐसे अनगिनत मामले हैं। जिसमें कॉलोनाइजर रविंद्र के द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी तक की गई है। कल्पतरु का अधिकांश हिस्सा वैध होने के आड़ में उसे परमिशन से अधिक जमीन को अवैध तरीके से बेचने का काम इस कॉलोनाइजर के द्वारा बड़े शातिर अंदाज में किया जा चुका है। इस कॉलोनाइजेशन ने शासन, प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए सारे नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से प्लाटो की बिक्री तक कर दी। जब यह मामला कुछ साल पहले खुला तो बाकायदा कॉलोनाइजेशन ने सेटिंग के घोड़े दौड़ाए और पूरे मामले में चढ़ावा चढ़ाने के बाद मामले को रफा दफा करने में सफल भी हो गया। अधिकारियों से भरपूर सेटिंग होने के कारण अब तक इस कॉलोनाइजर पर कभी किसी अधिकारी की निगाह तक नहीं पड़ी। जो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567