Home CITY NEWS अवैध उत्खनन: सोनपुर की हरी-भरी पहाड़ी को किया छलनी

अवैध उत्खनन: सोनपुर की हरी-भरी पहाड़ी को किया छलनी


खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल, ‘सेवा’ के बदले दी गई खुली छूट!

छिंदवाड़ा – (लगी क्या)।। जिले के खनिज विभाग में पदस्थ अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं, जबकि शहर से सटे सोनपुर की हरी-भरी पहाड़ी पर अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया मशीनों के जरिये पहाड़ी को खोदकर भारी मात्रा में मुरम निकाल रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, विभाग की एक महिला अधिकारी की खास मेहरबानी के चलते उत्खनन करने वालों को ‘सेवा’ के एवज में खुली छूट दी गई है।

विभाग के अन्य अधिकारी भी इस पूरे मामले से अवगत हैं, लेकिन जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं। इससे खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह निष्क्रियता किसी अंदरूनी ‘समझौते’ का हिस्सा है?

अब देखना यह होगा कि जिले का प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या खनिज संपदा की इस लूट को रोका जा सकेगा या यह चुप्पी आगे भी ऐसे ही बनी रहेगी।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567

नोट – अगला अंक (किस महिला अधिकारी से है सेटिंग ओर कौन कर रहा उत्खनन)