Home CITY NEWS शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज करेंगे भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा

शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज करेंगे भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा

17 से 19 अप्रैल तक श्री नंदन हिल्स, छिंदवाड़ा में भव्य आयोजन

छिंदवाड़ा –(लगी क्या)। अनंत श्री विभूषित, पूज्यपाद द्वारकाशारदापीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का शुभागमन एक दिव्य आयोजन के लिए छिंदवाड़ा में होने जा रहा है। देव भूमि डेवलपर्स परिवार के तत्वावधान में, श्री नंदन हिल्स चौखड़ाढाना में भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा और नवीन मंदिर लोकार्पण का भव्य समारोह 17 से 19 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगा।

इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन प्रवचन, सत्संग, दीक्षा, धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा एवं विशाल भंडारा आयोजित होंगे। आयोजन स्थल पर 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा के साथ व्यवस्थित पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

एक शाम महाकाल के नाम

देव भूमि डेवलपर्स परिवार द्वारा 19 अप्रैल शनिवार को श्री नंदन हिल्स में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें उज्जैन के प्रख्यात भजन गायक महाकाल की गुलामी फेम किशन भगत अपनी प्रस्तुति देंगे जबकि आयोजन स्थल पर भव्य मेला और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567