Home CITY NEWS बड़े साहब की फटकार के बाद जागा खनिज विभाग, रात में की...

बड़े साहब की फटकार के बाद जागा खनिज विभाग, रात में की औपचारिक कार्रवाई


एक वाहन जब्त, अवैध परिवहन पर कसा शिकंजा

छिंदवाड़ा। (लगी क्या )। खनिज विभाग की लापरवाही पर जब आला अधिकारी ने फटकार लगाई, तब जाकर मैदानी अमला सक्रिय हुआ। फटकार के असर से बीती रात एक महिला अधिकारी ने अचानक निरीक्षण किया। हालांकि, यह निरीक्षण भी केवल औपचारिकता साबित हुआ, क्योंकि पूरी रात में सिर्फ एक गिट्टी से भरा वाहन ही अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

जिले में खनिज विभाग की निष्क्रियता का हाल यह है कि सोनपुर की पहाड़ियों में अवैध खुदाई, बड़गोना डेम में उत्खनन और इसरा उमरिया में पहाड़ी क्षेत्र की लगातार खुदाई की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके विभाग ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए। अब जब बड़े अधिकारी ने सख्ती दिखाई, तो रात में अचानक निरीक्षण शुरू किया गया।

महिला अधिकारी ने नागपुर रोड की ओर निरीक्षण किया, जहां घंटों गश्त के बाद एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। उसे रोककर जांच की गई और अवैध परिवहन की पुष्टि पर वाहन जप्त कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जिले में केवल दो निरीक्षक तैनात !

सूत्रों के मुताबिक, पूरे छिंदवाड़ा जिले में खनिज विभाग के केवल दो निरीक्षक तैनात हैं, जिन पर जिलेभर में कार्रवाई की जिम्मेदारी है। इस वजह से वास्तविक धरातल पर कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

साहब का चेंबर प्रेम –

खनिज विभाग के बड़े साहब का चैंबर प्रेम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विभागीय सूत्रों की माने तो निरीक्षकों की कमी होने के बाद भी साहब जिले में निरीक्षण करने की जहमत तक नहीं उठाते हैं। जो कई सवालों को जन्म दे रहा है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567