Home CITY NEWS हम पर तो है साहब की कृपा, नहीं होगी कार्रवाई

हम पर तो है साहब की कृपा, नहीं होगी कार्रवाई

सक्सेना कॉलोनाइजर को मिली निगम की तरफ से खुली छूट

छिंदवाड़ा – नगर पालिक निगम के तहत आने वाले चंदनगांव सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग का काम करने वाले कॉलोनाइजर पर निगम के अधिकारियों की कृपा है। कृपा दृष्टि के चलते आसपास के क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक खेतों में प्लाटिंग कर दी और अवैध कॉलोनी बनाकर तैयार कर दिया गया। इस पूरे काम को निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया।

कलेक्टर के आदेश के बाद भी निगम के अधिकारी अवैध कॉलोनाइजरो पर कुछ खास ही मेहरबानी बनाए हुए हैं। इस मेहरबानी का लाभ सक्सेना कॉलोनाइजर को सर्वाधिक दिया गया है। जिसमें कॉलोनाइजर द्वारा चंदनगांव में ही एसएएफ कॉलोनी में 2, पचमढ़ी ढाना, पावर हाउस के पीछे सहित पोआमा और खजरी में अवैध कॉलोनी तैयार करते हुए, उसे बेचने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी निगम के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भी है। लेकिन कॉलोनाइजर पर कुछ खास ही मेहरबानी अधिकारियों ने बनाई रखी है। जो कई सवालों के जन्म दे रही है।

एफ आई आर करने में छूट रहे पसीने-

नगर निगम से जुड़े सूत्रों की माने तो अवैध कॉलोनी के खिलाफ चलाए गए अभियान में इस कॉलोनाइजर का नाम भी शामिल है। जिसकी सारी कागजी करवाई निगम के अधिकारियों ने पूर्ण कर लिए है। लेकिन इसके बाद भी कॉलोनाइजर पर एफ आई आर कराने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। दरअसल दक्षिणा लेने के बाद कैसे करे कार्रवाई, यह सवाल परेशान कर रहा है।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567