Home CITY NEWS बैलगाड़ी पर निकली दूल्हे की बारात

बैलगाड़ी पर निकली दूल्हे की बारात

डीजे की धुन पर झूमे बाराती, अनोखा नजारा बना चर्चा का विषय

पुरानी परंपरा और आधुनिक अंदाज का दिखा अनोखा संगम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। शादी-ब्याह में अक्सर दूल्हे को घोड़ी, लग्जरी कार या बग्घी में सवार होते देखा जाता है, लेकिन छिंदवाड़ा जिले के पास सौसर क्षेत्र में एक अनोखी बारात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां दूल्हे राजा पुरानी परंपरा को निभाते हुए बैलगाड़ी में सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने निकले।
दूल्हे की बैलगाड़ी के आगे-पीछे बाराती डीजे और साउंड सिस्टम की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। एक ओर जहां बैलगाड़ी ने ग्रामीण संस्कृति और पुरानी परंपराओं की झलक दिखाई, वहीं डीजे की धुनों ने आधुनिकता का तड़का लगा दिया।
सड़क पर निकली इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीर भी कुछ पल रुककर इस खास नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। पुरानी परंपरा और नए दौर के संगीत का यह अनोखा मिश्रण अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567