छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
छिंदवाड़ा , (लगी क्या)।जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे (आईपीएस) के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के कुल 06 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग ₹48.5 लाख मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 08/11/2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत गुलाबरा निवासी नीलू समनकर ने घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण की मदद से छानबीन की।
मुख्य आरोपी अंकित उर्फ भूत, निवासी चांदामेटा, अपने साथियों आदित्य ठाकुर एवं आकाश कहार के साथ गोवा में पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले में दिन के समय रेकी कर सूने मकानों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की। चोरी के माल को बेचने में आकाश कहार, शुभम डहेरिया, ताहिर खान और व्यापारी अजय सोनी की संलिप्तता भी सामने आई।
जप्त माल का विवरण:
430 ग्राम सोने के जेवरात, 03 किलो चांदी के जेवरात, तीन iPhone मोबाइल (कीमत ₹1.5 लाख), चोरी में प्रयुक्त Pulsar 220 बाइक (कीमत ₹1 लाख), कुल बरामद संपत्ति: ₹48,50,000
गिरफ्तार आरोपी:
अंकित उर्फ भूत डहेरिया (19) – चांदामेटा, आदित्य ठाकुर (18) – परासिया, आकाश कहार (22) – परासिया, शुभम डहेरिया (24) – परासिया, ताहिर खान (25) – परासिया, अजय सोनी (30) – परासिया
मुख्य आरोपी अंकित पर पूर्व में भी चोरी के दो अपराध दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
टीम की विशेष भूमिका:
निरीक्षक उमेश गोल्हानी, सत्येन्द्र बघेल, उनि. नारायण सिंह बघेल, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, साइबर सेल से नितिन सिंह, आदि की सराहनीय भूमिका रही, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





