Home CITY NEWS चर्चित इंजीनियर पर गंभीर आरोप: ठेकेदार को अगवा कर कमरे में बंद...

चर्चित इंजीनियर पर गंभीर आरोप: ठेकेदार को अगवा कर कमरे में बंद कर की पिटाई

छिंदवाड़ा। (लगी क्या)। नगर पालिका निगम में भ्रष्टाचार और दबंगई का एक और मामला सामने आया है। लाखों रुपये के लेनदेन को लेकर एक चर्चित इंजीनियर पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक ठेकेदार को अगवा करने और बंद कमरे में मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद नगर निगम से जुड़े ठेके के भुगतान को लेकर उत्पन्न हुआ था। पीड़ित ठेकेदार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इंजीनियर द्वारा बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी, और तय रकम न देने पर उसे जबरन शनिवार की शाम उठाकर एक सुनसान कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

यह कोई पहली घटना नहीं है जब नगर निगम के किसी इंजीनियर पर इस तरह के आरोप लगे हों। पहले भी विभिन्न परियोजनाओं में ठेकेदारी और भुगतान से संबंधित मामलों में इंजीनियरों पर रिश्वत और दबाव बनाने के आरोप लग चुके हैं।

फिलहाल मामले की जांच की मांग उठ रही है और पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की संभावना है। स्थानीय नागरिकों और ठेकेदारों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567