छिंदवाड़ा। (लगी क्या)। नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा में आए दिन बढ़ रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच अब एक नया विवाद सामने आया है। निगम के एक पार्षद द्वारा इंजीनियर को खुलेआम धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, पार्षद ने इंजीनियर से बारी बारी से दर्जनों फाइल स्वीकृत करने का दबाव बनाते हुए कहा, “अगर फाइल पास नहीं की, तो सरे बाजार में तुम्हारा चेहरा काला कर दूंगा।”
यह घटना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फाइल ठेके से जुड़े किसी भुगतान से संबंधित थी, जिस पर तकनीकी आपत्तियाँ होने के कारण स्वीकृति रुकी हुई थी। इसी बात से नाराज़ पार्षद ने गुस्से में आकर इंजीनियर को धमकाया।
हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन निगम के भीतर चर्चा गर्म है और कर्मचारी संगठन इस तरह की राजनीति से प्रशासनिक कार्यों में हो रहे हस्तक्षेप पर नाराज़गी जता रहे।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





