Home CITY NEWS अवैध कॉलोनाइजर को नहीं किसी का डर

अवैध कॉलोनाइजर को नहीं किसी का डर

लेखराम अब भी बेच रहा अवैध कॉलोनी में प्लॉट

छिंदवाड़ा। (लगी क्या)। शहर और उसके आसपास लगातार पनप रही अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्ती के तमाम दावों के बावजूद ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। ऐसा ही एक मामला गूरैया में सामने आया है, जहां कॉलोनाइजर लेखराम खुलेआम नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अब भी प्लॉट की अवैध बिक्री कर रहा है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद, लेखराम ने न तो कॉलोनी का विधिवत नक्शा पास करवाया है और न ही ज़मीन का उपयोग आवासीय रूप में परिवर्तित किया है। इसके बावजूद प्लॉट की खुली बिक्री जारी है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस अवैध गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि लेखराम को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वह प्रशासनिक कार्रवाई से बेखौफ होकर प्लॉट बेचने का काम कर रहा है। हाल में कालोनाइजर ने किसी दास नामक को प्लाट बेचने के लिए स्लॉट बुक करवाया है, इसके अलावा अन्य लोगों को भी रजिस्ट्री के लिए तैयार किया जा रहा है। न बिजली की व्यवस्था, न पानी की सप्लाई और न ही नाली की कोई सुविधा – फिर भी भोले-भाले खरीदारों को सब्ज़बाग दिखाकर लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं।

प्रशासनिक निष्क्रियता और कॉलोनाइजर की मनमानी ने इस क्षेत्र को अराजकता की ओर धकेल दिया है। लोगों ने मांग की है कि लेखराम जैसे अवैध कॉलोनाइजरों पर सख्त कार्रवाई हो और आम जनता को ठगने से रोका जाए।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567