Home CITY NEWS एक माह में ही उखड़ी डामर सड़क, कुकड़ा जगत में भ्रष्टाचार की...

एक माह में ही उखड़ी डामर सड़क, कुकड़ा जगत में भ्रष्टाचार की खुली पोल


निगम अधिकारियों और ठेकेदार की साठगांठ से विकास कार्यों में लीपापोती

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हो गई है। कुकड़ा जगत क्षेत्र में हाल ही में बनाई गई 1 करोड़ 65 लाख में बनी 5 मीटर डामर सड़क महज एक माह में ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सड़क के दोनों किनारों पर शोल्डर (किनारा) न डाले जाने से डामर तेजी से टूट रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवामन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और निर्माण की गुणवत्ता की कोई निगरानी नहीं की गई। ऐसे में विकास कार्यों के नाम पर जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है।

जनता ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567