Home CITY NEWS दीपक और पाल पर खनिज निरीक्षक की मेहरबानी ! अब तक नहीं...

दीपक और पाल पर खनिज निरीक्षक की मेहरबानी ! अब तक नहीं हुआ भौतिक सत्यापन

झंडा की पहाड़ी पर अवैध उत्खनन का खुला खेल, खनिज विभाग की चुप्पी बनी रहस्य

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। ग्राम झंडा की पहाड़ी पर पिछले कुछ माह से चल रहा मुरम चोरी का गोरखधंधा अब परत दर परत उजागर हो रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, खनिज विभाग की चर्चित अधिकारी की शह पर दीपक और पाल नामक खनन माफिया ने लाखों घन मीटर मुरम का अवैध उत्खनन कर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है।

आश्चर्य की बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन की शिकायतें मिलने के बावजूद न तो आज तक खनिज विभाग ने कोई स्थलीय निरीक्षण किया और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। इससे साफ है कि पूरे मामले में विभागीय मिलीभगत की गंध आ रही है।

झंडा गांव की हरियाली को रात्रि के अंधेरे में डंपरों से रौंदा गया है, और विभागीय अफसर आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद कार्रवाई का न होना सवाल खड़ा करता है – क्या वाकई खनिज निरीक्षक दीपक और पाल को बचा रही हैं ?

यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई और अधिकारी ओर कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है। यह अवैध खनन न केवल शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि पर्यावरणीय क्षति भी गंभीर है।

सरफराज के नाम से मिली अनुज्ञा –
विभागीय जानकारों की माने तो खनिज विभाग से सरफराज ने झंडा गांव की पहाड़ी की खुदाई के लिए अनुज्ञा ली। लेकिन पूरी पहाड़ी से लाखों घन मीटर मुरम अवैध तरीके से दीपक ओर पाल ने अधिकारी के इशारे पर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाने के लिए उत्खनन कर लिए।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567