गुरैया-पोआमा मार्ग और सारना की पहाड़ियों में मशीनों से खुदाई
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिले में मुरम के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के तमाम दावे और उच्च अधिकारियों की फटकार भी बेअसर साबित हो रही हैं। खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होते जा रहे हैं, क्योंकि विभाग की आँखों के सामने ही मुरम का अवैध दोहन धड़ल्ले से जारी है।
सूत्रों के अनुसार, गुरैया से पोआमा के बीच के मार्ग किनारे और ग्राम सारना की पहाड़ियों में बीते कुछ दिनों से मशीनों के माध्यम से मुरम की खुदाई की जा रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस उत्खनन में उन्हीं लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिन पर पूर्व में मुरम चोरी के आरोप लगे थे।
इसके बावजूद, खनिज निरीक्षक कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे यह संदेह और गहराता है कि कहीं इस अवैध कार्य में निरीक्षक का विभागीय संरक्षण तो नहीं मिला हुआ है?
स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अवैध गतिविधि न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाएगी, बल्कि पर्यावरणीय असंतुलन भी उत्पन्न करेगी।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





