Home CITY NEWS नदी में नहाने गए दो बच्चे कीचड़ और झाड़ियों में फंसे, दोनों...

नदी में नहाने गए दो बच्चे कीचड़ और झाड़ियों में फंसे, दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। छिंदवाड़ा शहर के कोला ढाना क्षेत्र के पास बहने वाली बोदरी नदी में नहाने गए दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मे क्षेत्र के कुछ बच्चे नदी में नहाने गए थे, लेकिन उनमें से दो बच्चे पानी में डूब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे जैसे ही पानी में उतरे, नदी के कीचड़ और झाड़ियों में फंस गए। एक बच्चे को स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे बच्चे के शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला।

मृतक बच्चे छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जरा हट के …

प्रवीण काटकर

9424300567