Home CITY NEWS बोहनाखेरी पंचायत भवन में पंचों ने जड़ा ताला

बोहनाखेरी पंचायत भवन में पंचों ने जड़ा ताला

सरपंच-सचिव पर निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिले की बोहनखेरी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा विरोध देखने को मिला, जहां पंचायत के पंचों ने स्वयं पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। आरोप है कि पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों में सरपंच और सचिव की मिलीभगत से गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं। जिसको लेकर आवाज उठाई गई लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला। इस कारण पंचायत भवन में ताला लगा दिया गया और अधिकारियों से शिकायत की गई है।

पंचों का कहना है कि मनमाने ढंग से निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है, गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है, और ग्राम सभा की सहमति के बिना लाखों रुपये के काम स्वीकृत कर लिए गए हैं। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर पंचों ने विरोध का रास्ता चुना और पंचायत भवन को तालेबंद कर दिया।

क्या बोले पंच:
पंचों ने आरोप लगाया कि सरपंच और सचिव द्वारा किए गए कार्यों में पारदर्शिता नहीं है। विकास के नाम पर सिर्फ कागज़ी कार्रवाई की जा रही है जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति कुछ और ही है। हिसाब मांगने पर नहीं दिया जा रहा है। जबकि नियम के तहत सरपंच और सचिव को सारी जानकारी पंचों को दिया जाना चाहिए।

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग:
ग्रामीणों और पंचों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित सरपंच और सचिव पर कार्रवाई की मांग की है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567